कलेक्टर ने मुक्तापुर आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, CMHO को दिए दिशा निर्देश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को सांची जनपद पंचायत के ग्राम मुक्तापुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बच्चों से भी संवाद कर पूछा कि उन्हें आंगनवाड़ी केन्द्र आना अच्छा लगता है, यहां मिलने वाला नाश्ता और भोजन स्वाष्टि होता है या नहीं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या और उनकी नियमित उपस्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो बच्चे नियमित नहीं आते, उनके माता-पिता से संवाद कर बच्चों को रोजाना आंगनवाड़ी केन्द्र भेजने की समझाईश दें। इसी प्रकार बच्चों को नाश्ता व भोजन वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कहा कि बच्चों को मेन्यु के आधार पर नाश्ता व भोजन का वितरण किया जाए। साथ ही बच्चों की नियमित शारीरिक माप तथा स्वास्थ्य जांच भी की जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ, सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर और महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा