अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर शनिवार को रायसेन जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार वेयरहाउस एवं सरकारी गेंहू खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को सांची नायब तहसीलदार नियति साहू ने सलामतपुर सहकारी संस्था अंतर्गत सुकासेन गेंहू खरीद केंद्र और वेयरहाउस पहुंचकर खरीदी की व्यवस्था को देखा। वहीं उन्होंने निर्देश दिए की गीला अनाज वेयरहाउस के अंदर ना रखें। उन्होंने किसानों से भी चर्चा की इस दौरान किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं पाई गई है। गौरतलब है कि सलामतपुर सहकारी संस्था अंतर्गत 27 गांव के 1400 किसानों का  पंजीयन हुआ है। और 20 मार्च से सभी खरीदी केंद्रों पर तुलाई मशीनों की विधिवत पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया है।अमूमन सभी खरीदी केंद्रों पर किसान बड़ी संख्या में गेंहू की उपज बेचने पहुंचे रहे हैं। और दो खरीदी केंद्रों जिनमें एक सरकारी वेयरहाउस व दूसरा सुकासेन में बनाया गया है। वहीं इस वर्ष सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी का मूल्य 2275 रुपए और 125 रुपए बोनस मिलाकर 2400 रुपए रखा गया है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM