​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय व्यवस्थाओं और सेवाओं की पारदर्शिता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को सलामतपुर (जिला रायसेन) में उच्च अधिकारियों की टीम द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कृषि उपज भंडारण, नापतोल व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़ी इकाइयों का बारीकी से जायजा लिया गया। इस विशेष निरीक्षण अभियान में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन और नापतोल विभाग के उच्च अधिकारी शामिल रहे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अतिरिक्त प्रबंध संचालक एमपीडब्लूएलसी एवं अतिरिक्त प्रभार कंट्रोलर (नापतोल विभाग) विभागीय अधिकारी राजेश अग्रवाल (रीजनल मैनेजर एमपीडब्लूएलसी, मीना मंडल (नापतोल अधिकारी, रायसेन), दिलीप अर्गल (जिला प्रबंधक,एमपीडब्लूएलसी रायसेन), शैलेष पाटिल गुणवत्ता नियंत्रक, भोपाल, ​स्थानीय अमले में विजेंद्र कुमार उईके शाखा प्रबंधक सलामतपुर, अंकित जायसवाल (नागरिक आपूर्ति निगम/नान केंद्र प्रभारी, आकाश लोधी एवं अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

​प्रमुख वेयरहाउसों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जांच--अभियान के अंतर्गत अधिकारियों के दल ने क्षेत्र के प्रमुख वेयरहाउसों का सघन निरीक्षण किया। इनमें अर्बन वेयरहाउस बेरखेड़ी चौराहा, सीमा वेयरहाउस,​शाइन वेयरहाउस, एसजीएच वेयरहाउस सलामतपुर में निरीक्षण के दौरान अनाज के भंडारण, रखरखाव की स्थिति और सुरक्षा मानकों को परखा गया। गुणवत्ता नियंत्रकों ने अनाजों की सैंपलिंग और मानकों की जांच की, ताकि किसानों और सरकार के अनाज का सही ढंग से रखरखाव हो सके।

नापतोल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण--खाद्य सामग्री की सही मात्रा और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए नापतोल विभाग और एमपीएसएससी की संयुक्त टीम ने व्यावसायिक और सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया जिसमें ​सलामतपुर फ्यूल पेट्रोल पंप, पेट्रोल-डीजल की माप (मात्रा) और नापतोल मशीनों की सटीकता की जांच की गई। वहीं शासकीय उचित मूल्य की दुकान (सुनारी सलामतपुर) एवं सोसायटी राशन वितरण की स्थिति, स्टॉक रजिस्टर और हितग्राहियों को मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री की पारदर्शिता देखी गई।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: परिसर में किया पौधारोपण--निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों एवं स्थानीय अमले ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वेयरहाउस परिसर में पौधारोपण किया। अधिकारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28