बेरखेड़ी अर्बन वेयरहाउस गेहूं उपार्जन केंद्र का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल संभाग कमिश्नर संजीव सिंह ने रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत सलामतपुर सहकारी विपणन के गेहूं उपार्जन केंद्र बेरखेड़ी चौराहा स्थित अर्बन वेयरहाउस का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली बारदाने की उपलब्धता, गेहूं तुलाई कार्य की प्रगति, तौल कांटों की व्यवस्था तथा वेयरहाउस में भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। वहीं अर्बन वेयरहाउस पर अभी तक सोलह हजार क्विंटल गेंहू की खरीदी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा, तहसीलदार रायसेन, तहसीलदार सांची ललित सक्सेना, नान प्रभारी अंकित जायसवाल, सलामतपुर वेयरहाउसिंग प्रबंधक विजेंद्र कुमार उइके सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश