-एसआईआर में जिन 150 मतदाताओं का BLO ने किया वेरिफिकेशन, ऐसे मतदाताओं को आपत्ति में बताया गायब

- एसआईआर में मैपिंग वाले मतदाताओं के नाम पर आई आपत्तियां खारिज

- गुरुवार को नए नाम जुड़वाने और आपत्तियों का आखिरी दिन

- एसआईआर में झूठे दावे आपत्ति से मतदाता परेशान

- पूर्व उपसरपंच के परिवार को बता दिया शिफ्टेड

- आपत्तिकर्ता बोला, मैंने नहीं लगाई आपत्ति

- आखरी दिनांक से एक दिन पहले सलामतपुर के लगभग 150 मतदाताओं की लगाई फर्जी आपत्ति

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में नए नाम जुड़वाने और ड्राफ्ट रोल में शामिल मतदाताओं के नामों पर आपत्ति गुरुवार तक ली जाएंगी। इसके एक दिन पहले सुनारी सलामतपुर पंचायत में एक आपत्ति की वजह से क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं में परेशान होना पड़ा, दरअसल अचानक से इतने अधिक मतदाताओं के नाम पर आई आपत्ति के बाद मतदाताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सामने आए आपत्तिकर्ता ने इसे झूठी आपत्ति बताया। बावजूद इसके बीएलओ ने आपत्ति वाले मतदाताओं ने दस्तावेज लेकर उनको दोबारा से वेरिफिकेशन किया है। हालांकि इसके पहले भी बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना पत्रक दिए और उन मतदाताओं की मैपिंग की थी। इस आपत्ति में जन्म से यहां रहने वाले मतदाताओं को बाहरी बताया गया, जिसमें सुनारी सलामतपुर पंचायत के पूर्व उपसरपंच हमजा जफरी के पूरे परिवार को बाहरी बता दिया गया। और सलामतपुर में रहने वाले जिला सहकारी बैंक सांची के मैनेजर ईमरान जाफरी को भी बाहरी बता दिया गया। बुधवार को जब सभी मतदाताओं को एसआईआर में झूठी और फर्जी आपत्ति की जानकारी मिली तो सभी एकत्रित होकर हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच गए। यहां पर बीएलओ ने सभी मतदाताओं से पंचनामा फार्म पर पांच गवाहों के हस्ताक्षर कराने के बाद आधार कार्ड और समग्र आईडी की कॉपी लेकर फार्म को कम्प्लीट किया। 

बीएलओ के वेरिफिकेशन पर आपत्ति-- सांची विधानसभा क्षेत्र 142 के सुनारी सलामतपुर पोलिंग बूथ नंबर 29, 30, 31 और 32 में करीब 150 मतदाताओं को यहां निवास नही करने और बाहरी बताकर झूठी आपत्ति दर्ज कराई गई है। जबकि कस्बे में बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना पत्रक बांटे थे। जिसका वेरिफिकेशन और मैपिंग भी उनके द्वारा की गई थी। 

सोनू के नाम से लगाई आपत्ति--पोलिंग बूथ नंबर-30, 31 और 32 में 101 आपत्ति सोनू मालवीय के नाम से लगाई गईं हैं। कुछ आपत्ति बालमुकुंद, संदीप, राकेश, प्रकाश बंजारा, देवेन्द्र बंजारा के नाम से भी लगाई गईं हैं। जब आपत्तिकर्ता सोनू मालवीय पिता मन्नूलाल मालवीय निवासी सलामतपुर को हायर सेकेंडरी स्कूल बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोई भी आपत्ति नही लगाई गई है। आपत्ति में किये गए हस्ताक्षर भी उनके नही है। उनके नाम से किसी ने झूठी आपत्ति लगाई है। सोनू ने इस बात को बाकायदा लिखकर भी बीएलओ को दिया है।

धर्म विशेष के मतदाताओं को बनाया गया है निशाना--सुनारी सलामतपुर की एसआईआर में दावे आपत्ति में झूठी आपत्ति दर्ज कराकर धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया गया है। जबकि बीएलओ ने एसआईआर में मैपिंग वाले मतदाताओं के नाम पर आई आपत्तियां खारिज कर दीं हैं। हालांकि इन मतदाताओं से आधार कार्ड और समग्र आईडी लेकर पंचनामा बनाया है।

आपत्तियों का किया निराकरण---मतदान केंद्र 29, 30, 31 और 32 में एसआईआर मैपिंग वाले मतदाताओं के नाम पर लगभग 146 आपत्तियां आई थीं। इनमें से ज्यादातर झूठी पाईं गईं। सभी मतदाताओं से पंचनामा फार्म 5 गवाहों के हस्ताक्षर करा के लिए हैं। वहीं जिसके नाम से आपत्तियां लगाई गईं थी। उसने लिखित में बताया कि उसके नाम से किसी ने झूठी आपत्तियां लगाईं हैं।

मुकेश मालवीय, बीएलओ बूथ नंबर-30

राजनैतिक लाभ के लिए लगाई आपत्तियां

पूरे परिवार को सलामतपुर से आपत्ति में गायब बता दिया गया है। जबकि बीएलओ ने मेरे घर पर आकर गणना पत्रक भरा था। वेरिफिकेशन के बाद मैपिंग भी की थी। जांच में आपत्तियां झूठी निकली। एसआईआर में दावे आपत्ति के आखरी दिन झूठी आपत्तियां लगाकर धर्म विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा है। 

हमजा जाफरी, पूर्व उपसरपंच ग्रा. पं. सुनारी सलामतपुर।

मेरे नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांची विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142 के मतदान केंद्र 30, 31 और 32 में 101 एसआईआर मैपिंग वाले मतदाताओं पर झूठी आपत्तियां लगाईं हैं। जबकि आपत्ति फार्म पर किये गए हस्ताक्षर भी मेरे नही है। मेने बीएलओ को लिखित में दिया है कि मैने कोई भी आपत्तियां नही लगाई हैं। और जिसने भी झूठी आपत्तियां लगाई हैं। उसकी जांच कर कार्रवाई होना चाहिए।

सोनू मालवीय, सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28