नौतपा के बाद गर्मियों ने दिखाया अपना असर 40,5 डिग्री सेल्सियस पंहुचा तापमान
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांचेत में शनिवार को पारा 40,5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।चौक चौराहे सब सूने रहे।आसमान से शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सूर्य ने रौद्र रूप दिखाया। सुबह 9 बजे सूर्य ने आग उगलना शुरू कर दिया। दिन का अधिकतम 40.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण बाजार में सूने रहे।
इस तरह बढ़ा तापमान :शनिवार सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, 10 बजे 38 डिग्री, 12 बजे 39 डिग्री एवं एक बजे 40,5 सेल्सियस पर पारा पहुंच गया। पारा घटने का क्रम शाम पांच बजे से शुरू हुआ। शाम पांच बजे के बाद पारा 40.5 डिग्री घटकर 38 डिग्री हो गया।
गर्मी से बेहाल रहे लोग--पारा 40.5 डिग्री पर पहुंचने के कारण दिनभर झुलसाने वाली हवाएं चलीं। इस वजह दिन के समय जहां बाजार सूनी रहे, वहीं मेन मार्केट महाजन लाइन के रोड दिन के समय सूने नजर आए।
बहुत गर्मी, अहतियात जरूरी--सांचेत में पदस्थ मेडिसिन विशेषज्ञ आसिम मंडल बंगाली के मुताबिक गर्मी ज्यादा बढ़ने से शरीर में पानी कम होने लगता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। पेट, दर्द, बदन दर्द सहित चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लोगों को धूप से बचने के प्रयास करना चाहिए। यदि गर्मी में निकलना जरूरी हो तो गमछे आदि से सिर व चेहरा ढंककर निकले। जितना ज्यादा हो सके पानी पीयें। नमक, शक्कर का घोल बनाकर दिन में कई दफा पीना चाहिए। इससे शरीर में नमक-शक्कर की कमी नहीं होगी। ब्लड प्रैशर के मरीजों को ज्यादा गर्मी में एहतियात बरतना चाहिए। गर्मी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर