सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

नौतपा इस वर्ष 25 मई से शुरु हों रहे है और ये 2 जून तक रहेंगे। ज्योतिष मार्तंड पंडित प्रवीण राजौरिया ने बताया कि नौतपा में हमें कौन से पौधे लगाना है। जिनका पुराणों में बताया गया है खास महत्व। नौतपा के नौ दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। नौतपा का अर्थ है 9 दिनों तक भीषण गर्मी। इसमें सूर्यदेव धरती पर आग बरसाते हैं। पंचांग के अनुसार, नौतपा की शुरुआत ज्येष्ठ माह के आरंभ से लेकर 9 दिनों तक होती है। नौतपा में सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। इन नौ दिनों में भीषण गर्मी के कारण व्यक्ति बीमार होता है। इसलिए इस दौरान व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना चाहिए। बता दें, इस साल नौतपा 25 मई से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 02 जून को हो रहा है। अब ऐसे में नौतपा में पौधे लगाने का विशेष महत्व बताया है। आइए इस लेख में ज्योतिष मार्तंड पंडित प्रवीण राजौरिया से विस्तार से बताया कि नौतपा में कौन से पौधे लगाने से लाभ हो सकता है।

नौतपा में लगाएं शमी का पौधा----नौतपा में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे का विशेष महत्व है। शमी का पौधा शनि का प्रतीक माना गया हैं। शमी के पौधे को ग्रहों के राजा सूर्य का प्रतीक माना जाता है। नौतपा में शमी का पौधा लगाने से सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए नौतपा के नौ दिनों में कभी भी शमी के पौधे जरूर लगाएं। साथ ही शमी के पत्तों को धन का प्रतीक माना जाता है। नौतपा में शमी का पौधा लगाने से धन-दौलत में वृद्धि होती है और व्यापार में लाभ होता है। नौतपा में शमी का पौधा रोगों से बचाता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शमी का पेड़ शांति और समृद्धि का प्रतीक है। नौतपा में शमी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

नौतपा में लगाएं तुलसी का पौधा----नौतपा के नौ दिन भीषण गर्मी रहती है। इसलिए इस दौरान तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसलिए नौतपा के दौरान तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

नौतपा में लगाएं पीपल का पौधा---नौतपा में पीपल का पौधा लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसे लगाने से पितरों के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है। नौतपा में सूर्य ग्रह अत्यंत तीव्र होते है, जिसके कारण अनेक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। पीपल का पौधा सूर्य ग्रह को शांत करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति पर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। पीपल के पेड़ को देवताओं का वास माना जाता है। नौतपा में पीपल का पौधा लगाने से देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र