अंजना ने पहाड़ों की चोटियों के बाद विश्व धरोहरों पर झंडा फहरा के दिया बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का संदेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सेमरी की बेटी अंजना यादव ने साहस का परिचय देते हुए कई बार अंतर्राष्ट्रीय चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराया है। जिसमें यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रोस, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्ज़ुसुको सहित अन्य चोटियां शामिल हैं। अब 26जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अंजना यादव ने जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धरोहर भीम बेठिका , भोजपुर, बौद्ध स्तूप सांची और रायसेन किले की ऊंचाइयों पर झण्डा फहराया कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देश तथा प्रदेश के नागरिकों दिया है। अंजना यादव जिले की पहली महिला है जिन्होने पर्वता रोहन कर ऐतिहासिक धरोहरों पर भारतीय तिरंगा फहराया कर बेटियों को सशक्त बनने के लिए येV कारनामा किया है। शासकीय कन्या महाविद्यालय स्थित प्रांगण में 26 जनवरी के जिला स्तरीय प्रोग्राम में महिला बाल विकास द्वारा लगाई गई सशक्त महिला झांकी में अंजना यादव के स्टैचू भी लगाया तथा स्वयं अंजना यादव ने इस झांकी पर खड़े होकर बेटियों के सशक्त और जागरूक होने का संदेश दिया। अंजना यादव ने बताया कि बिटिया किसी प्रकार से कमजोर नही है।उन्हे सही शिक्षा और सभी मार्गदर्शन मिले तो वो देश प्रदेश का नाम विश्व में प्रसिद्ध कर सकती हैं।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश