उफनते नाले, डूबता रातातलाई: घरों में कमर तक पानी में लाखों का सामान खाक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र में रातभर से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद और जल निकासी व्यवस्था के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे बुरा हाल कब्रिस्तान के सामने स्थित बाजार का है, जहाँ जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई दुकानों और घरों में कमर तक पानी भर गया। रहवासी रात भर परेशान होते रहे। वहीं सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुँचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बर्तन और किराना दुकानों में पानी भर जाने से सारा सामान जलमग्न हो चुका था। अचानक हुए इस जलभराव से दुकानदारों और रातातलाई के रहवासियों का भारी नुकसान हुआ है और खाद्यान्न व अन्य सामग्री खराब होने की आशंका से रहवासी और व्यापारी बेहद चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से नालियों और नालों की सफाई नहीं हुई है। पानी की निकासी का कोई ठोस इंतजाम न होने के कारण बारिश का पानी सीधे सड़कों से होता हुआ दुकानों और रिहायशी इलाकों में घुस रहा है। हर साल बारिश के मौसम में यहाँ यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। वहीं अम्बाडी गांव की पुलिया के पास का पूरा हिस्सा पानी मे बह गया।
व्यापारियों ने की स्थायी समाधान की मांग--
दुकानों में पानी भरने से आक्रोशित व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि हर बार मानसून में उन्हें इसी तरह का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने नगर प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तुरंत पक्के नालों का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से राहत मिल सके।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार