एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा परिवार ने आठवीं के छात्र छात्राओं को दी विदाई पार्टी
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा के आठवीं के बच्चों की विदाई पार्टी के उपलक्ष में शाला के सभी बच्चों ने मां छोले बाली मैया के धाम खंडेरा में पहुंचकर दाल बाटी चूरमा बनाए गया जिसमे जन शिक्षक महोदय रघुवीर भदोरिया के साथ दीपक शाक्य उपस्थित हुए हुए और समस्त बच्चों ने आनंद का लुफ्त उठाया। विदाई समारोह में पहुंचे कक्षा आठवीं के सभी बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बीते तीन वर्ष तक संस्था में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक व अन्य गतिविधि, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अन्य पलों की याद कर भावुक हुए और कहा कि यह संस्था ने शिक्षा के साथ हमें सभी प्रकार की ज्ञान दी है
इस संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र बघेल के मार्गदर्शन को सदैव याद रखेंगे। वहीं एकीकृत माध्यमिक शाला डंडेरा के प्रमुख शिक्षक राजेंद्र बघेल ने कहा कि एकीकृत शाला में रहकर अनुशासन का पालन करते हुए छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा मिले इसमें कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है बच्चे परीक्षा में बिना कोई तनाव के बैठें ताकि अच्छा अंक अर्जित हो और अपने मां-बाप के साथ-साथ हमारी एकीकृत शाला डंडेरा का भी नाम रोशन हो। हमारी शाला से निकले बच्चे खूब पड़े खूब बड़े मेरी सभी बच्चों को ये ही शुभकामनायें है इस दौरान संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।जिसमें जनशिक्षक रघुवीर भदौरिया शाला के शिक्षक राजेंद्र बघेल कविता साहू, रामबाबू विश्वकर्मा अमित विश्वकर्मा के अलावा सीताराम रैकवार राजकुमार खत्री राजेश जोशी भारत सिंह लोधी, बालाराम मीना शिवनारायण सेन, रामावतार शाक्य महेंद्र सिंह जाटव रमाकांत शर्मा दीक्षा नामदेव, आदि शिक्षक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे,सभी ने बच्चों को स्नेह प्रेम दिया एकिक्रत माध्यमिक शाला के वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र बघेल ने सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया एकीकृत माध्यमिक शाला परिवार की वरिष्ठ शिक्षिका कविता साहू ने बताया की कार्यक्रम मे सभी वरिष्ठ शिक्षक और शिक्षिका ने आकर हमारे बच्चों का मनोबल बढ़ाया शाला परिवार ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश