-पथ संचलन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे स्वयंसेवक

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की स्थापना के सो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम मेढ़की में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेढ़की स्कूल ग्राउंड से हुई जहां पर संचलन के प्रारंभ में एकत्रीकरण के समय वक्ताओं का उद्बोधन प्राप्त हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि हेमंत भार्गव, मुख्य वक्ता वीरेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया गया संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी। तब से लेकर संघ पिछले सो वर्षों से केवल और केवल हिंदू समाज को संगठित करने के कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि आज भी देश के सामने अनेक चुनौतियां अपने पैर फैला रही हैं। सभी संकटों का हल केवल और केवल हिंदू समाज के जागरण से ही होने वाला है। उद्बोधन के उपरांत स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ पथ संचलन प्रारंभ किया। घोष की मधुर धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने गांव भ्रमण किया। पथ संचलन ग्राम मेढ़की मुख्यमार्ग से होते हुए तालाब मोहल्ला, हथाई मोहल्ला, रतनपुर रोड होते हुए स्कूल ग्राउंड पहुंचा जहां पर विधिवत समापन हुआ।नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के सफल संचालन हेतु बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था में जुटे रहे। इस दौरान मेढ़की क्षेत्र की सड़कों पर देशभक्ति और अनुशासन की मिसाल देखने को मिली।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28