सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कदम, ट्रालियों में रेडियम लगाकर किसानों को किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में बुधवार दोपहर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी सलामतपुर में पहुंचकर किसानों की ट्रालियों में रेडियम पट्टियाँ लगाईं। थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय सड़क पर चलती ट्रॉलियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं, जिसके कारण अन्य वाहन उनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही संकेत मिल सके कि आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही है। पुलिस टीम ने मौके पर किसानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस पहल की स्थानीय किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा