भोपाल-विदिशा हाईवे पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की पहल, रेडियम पट्टी लगाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बारिश के मौसम में सड़क पर बैठे मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दीवानगंज पुलिस ने अनोखी पहल की है। अक्सर रात के समय हाईवे पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन और मवेशी दोनों दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।इसी समस्या को देखते हुए दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने हाईवे पर बैठे मवेशियों पर रेडियम पट्टियां लगाई। ताकि रात में वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी नजर आएं और वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें। इस कार्य में हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश राजपूत और आरक्षक संदीप रघुवंशी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की यह पहल न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाएगी बल्कि मवेशियों और राहगीरों की जान भी बचेगी।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत