अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिलने से क्षेत्र में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस
-डायल 100 पर आया था इवेंट, खेत में मिला कटा हुआ पुराना पैर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को क्षेत्र में किसी इंसान का एक कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी फैल गई। और पूरे कस्बे में कटा हुआ पैर मिलने की चर्चाएं जोरों से होने लगी। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डायल हंड्रेड पर एक इवेंट रातातलाई के पंकज मीणा पिता शैतान सिंह मीणा द्वारा दिया गया कि उनके खेत पर कुत्ते कहीं से किसी इंसान का एक कटा हुआ पैर ले आए हैं।मामले की जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस और सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खेत में किसी इंसान का एक कटा हुआ पैर पड़ा हुआ है। जो कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने पैर को घटनास्थल से उठाकर ज़मीन में गड्ढा खुदवाकर गाड़ दिया है। बताया जा रहा है कि पैर किसी ट्रेन कटिंग में मृत हुए शव का हो सकता है। जो कुत्ते घटनास्थल से उठाकर खेत तक ले आए होंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर