कचनारिया गांव में एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत रोपित किए फलदार पौधे
-सांची विधायक सहित रायसेन कलेक्टर रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद पंचायत के ग्राम कचनारिया में बुधवार को एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत फलदार पौधे रोपित किए गए। इस दौरान सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा एक बगिया मॉ के नाम परियोजना के तहत फलदार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की हितग्राही सदस्यों से संवाद किया तथा उनके द्वारा संचालित की जा रहीं गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत एक बगिया मॉ के नाम परियोजना शुरू की गई है जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाई जा रही है। जिले में स्व-सहायता समूहों की 700 दीदियों की निजी कृषि भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरूद्ध अभी 768 दीदियों की निजी कृषि भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाई जा रही है। परियोजना के तहत शासन द्वारा हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार की फेंसिंग और सिंचाई के लिए जल कुंड निर्माण हेतु राशि प्रदान की जा रही है।

CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा