-कुलसचिव, शिक्षक-छात्र, अधिकारी-कर्मचारी ने भी किया सहयोग

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 NEWS हर खबर पर पैनी नज़र)

शुक्रवार को सलामतपुर स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय परिसर में 500 पौधे लगाकर वृह्द स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। सांची विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची जनपद की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, जनपद सीईओ बंधु सूर्यवंशी, जनपद सदस्यों और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। सांची विश्वविद्यालय के शिक्षक-छात्रों, अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट की बायीं तरफ एक साथ 500 पौधों को लगाया गया। इस कड़ी में अभी 700 पौधों को परिसर की चारदीवारी के चारों ओर लगाया जाना है। इन पौधों को जानवरों से बचाने के लिए सांची विश्वविद्यालय ने बांस के ट्री गार्ड तैयार कराए हैं। 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28 NEWS