सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। IND28.COM

रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में थाना परिसर सलामतपुर में पौधरोपण किया। और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने जन्मदिवसों पर भी इसी तरह से पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाएंगे।इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, रूपेश यादव जिला सोशल मीडिया वारियर्स, सलामतपुर नगर अध्यक्ष दीपक मीणा, बंटी मालवीय अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, प्रकाश  मीणा जनसेवामित्र डिस्ट्रिक्ट लीडर रायसेन, अशोक त्रिपाठी, सोनू सेन राष्ट्रीय हिंदू संगठन के सदस्य, हर्ष यादव, नेहाल चौरसिया, सोनू लखेरा, कमलेश मीणा सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रमुख संपादक IND28.COM