अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

लायंस इंटरनेशनल द्वारा आयोजित पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा द्वारा शासकीय उच्चत्तर विद्यालय सलामतपुर में पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए जल पात्र सकोरे लगाने का सराहनीय कार्य किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना के समन्वय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था हेतु सकोरे स्थापित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।छात्र-छात्राओं ने पौधों की नियमित देखरेख करने एवं उन्हें संरक्षित रखने की शपथ भी ली। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है।लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। क्लब द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया गया है। जिसमें लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा के अध्यक्ष कीर्ति सक्सेना, स्कूल स्टाफ जेरोम खलको, नरेश सराठे, हेमंत वर्मा, संतोष कुशवाहा, सुरभि गिरी, नमर्दी मालवीय, प्रियंका जैन, अजय राजपूत एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28