वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

हीरानंद नरवरिया को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम एनएमओपीएस इंडिया का राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पुरानी पेंशन वाली राष्ट्रीय आंदोलन के लिए मध्यप्रदेश से श्री नरवरिया का मानोनयन किया है। वह लगभग पिछले 6 सालों से इस आंदोलन में सक्रिय थे  2018 में राज्य मीडिया प्रभारी बनाए गए थे। तभी से उनकी इस आंदोलन में सक्रियता को देखकर राष्ट्रीय बॉडी में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया प्रदेश संयोजक बाबूलाल मालवीय, संतोष सिंह दीक्षित, राष्ट्रीय सदस्य अशोक तिवारी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद हनीफ महिला मोर्चा सुश्री सुषमा खेमसारा मनीष सोनी प्रदेश महासचिव फारुख खान, प्रदेश सचिव रमेश पाटिल संगठन मंत्री मनमोहन जाटव, रामनरेश कुशवाहा राजकुमारी पांडे, मुकेश बघेल प्रदीप राय भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि पटेल ने बद्री प्रसाद मालवीय और बाबूलाल विश्वकर्मा आदि ने उनको बधाई दी है।

न्यूज़ सोर्स : IND28 हर खबर पर पैनी नज़र