अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मोगली बाल उत्सव 2024 के अंतर्गत सांची विकासखंड में आयोजित लिखित पहेली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में किया गया। इस प्रतियोगिता में सांची विकासखंड के सभी जन शिक्षा केंद्रों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती, जन शिक्षा केंद्र दीवानगंज की छात्रा कुमारी तंजीन, पिता अकरम खान, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तंजीन को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सहायक संचालक ऐश्वर्या मूदङा द्वारा पुरस्कृत किया गया। जन शिक्षक आशीष ङिमरी, मानसिंह यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज बेदी, शिक्षक विजय सिंह राजपूत, खेमचंद मालवीय, राजेश कुमार जैन, सोदान सिंह राजपूत, और शिक्षिका नेहा अहिरवार द्वारा कुमारी तंजीन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28