महावीर जयंती पर जैन समाज ने चल समारोह निकालकर की पूजा अर्चना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को महावीर जन्मोत्सव पर श्री 1008 महावीर वर्तमान शासन नायक जैन धर्मावलंबियों के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चल समारोह के दौरान समाज के विमल जैन, अध्यक्ष नीरज जैन बंटी भैया, सुभाषचंद्र जैन, शरद जैन, प्रमोद जैन, चक्रेश जैन, संतोष जैन, अनुज जैन, नीलेश जैन, गौरव जैन, शीतल जैन, पर्व जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नीरज जैन बंटी भैया ने बताया कि सुबह सात बजे सलामतपुर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का जुलूस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से होता मुख्यमार्गों से निकाला गया। चल समारोह जहां जहां से निकला वहां-वहां जैन समाज के लोगों ने रंगोली बनाकर श्री जी की आरती उतारी। इस चल समारोह में सबसे आगे बैंड बाजे उसके पीछे पंक्ति मैं महिलाएं उनके पीछे पुरुष एवं अंतिम में श्री जी का विमान चल रहा था। चल समारोह मंदिर जी में पहुंचने के बाद समस्त श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समाज ने शांति धारा एवं अभिषेक किए। शांति धारा एवं अभिषेक के कार्यक्रम में सभी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सलामतपुर के पुलिस प्रशासन ने भी संपूर्ण सहयोग दिया।

बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान