सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

कस्बा सांचेत में एक करोड़ उनतीस लाख की लागत से बन रहे पुल का काम रुका।इस पुल से रोज सैकड़ों वाहन निकलते है। और पच्चीस से ज्यादा ग्रामों का रोज यहीं से होता है आवाग्मन। जिला मुख्यालय रायसेन जाने के लिऐ और सांचेत और आसपास के लोग इसी मार्ग से दूसरे जिला विदिशा जाने वाला मार्ग जो की दो जिलों को जोड़ता है जिसमें एक पुल्का काम लगा है मैं काफी दिनों से लगा है जिसमें कि कुछ काम हो चुका है बाकी काम ऊपर से रोक दिया गया है जिसमें कि 25 गांव के आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानी हो रही है और किसान भी बहुत परेशान हैं अपने साधन नहीं निकाल पा रहे हैं पैदल जाने वाले व्यक्ति सरिया के ऊपर से निकल रहे हैं आधे से ज्यादा काम हो चुका है और काम बंद कर दिया गया जिससे लोगों को समस्या हों रही है अभी तक तो लोग पुलसे आसनी से निकल रहे थे लेकिन बारिश होने से रास्ता बंद हों जायेगा किसानों के अपने खेत भी पुल के उस पार है वह अपने खेत में कैसे वोहनी कर पायेंगे किसानों में भी बहुत आक्रोश है 

इनका कहना है।

हमारी पूरी खेती पुल के उस पार है हमारा ट्रेक्टर ही नही जा पायेगा तो हम किसानी कैसे कर पाएंगे अभी हमारी पूरी बोहनी पड़ी है सरकार को जल्द ही इस पुल की व्यवस्था करनी चाहिए।

अमर सिंह भदौरिया, पुर्व जनपद सदस्य सांचेत।

आसपास के पच्चीस गांव के किसान रोज अपनी जरूरत का सामान लेने जिला मुख्यालय रायसेन और सांचेत इसी मार्ग से निकलते है। सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोपाल पटेल, किसान सांचेत 

इस मार्ग से किसान रोज डीजल लेने सांचेत पैट्रोल पंप पर आते है आसपास कोई पंप नहीं है ऐसे में किसान डीजल लेने कहा जायेंगे।

वीरेंद्र लोधी दंग लोधी सांचेत।

इस पुल का काम चार दिनों से बंद कर दिया गया है अगर काम चल रहा होता तो अब तक पुल बनके तैयार हों जाता लेकिन ऊपर से इस पुल पर रोक लगा दी गई है।

चरण सिंह लोधी, सांचेत।

रोज इन ग्रामों के लोग यहां से आवागमन करते है। ग्यारसावाद, हकीमखेड़ी, बहेडिया, पीपलखेड़ी, भाटनी, पोहरा, वामनोद, वावलिया, करोद आदि ग्रामों के सैकड़ों किसानों का रोज होता है आना जाना।

जसवंत लोधी गरीब भैया, सांचेत


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM