-एमपीआरडीसी ने 100 वर्ष पुराने जर्जर घोड़ापछाड़ पुल की टूटी हुई रैलिंग पर बांध दिए थे 2 बांस, जमकर हुई थी किरकिरी

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

एक बार फिर IND28 न्यूज़ वेबसाइट की खबर का बड़ा असर हुआ है। IND28 ने 100 वर्ष पुराने जर्जर पुल की टूटी हुई रैलिंग के मामले को प्रमुखता के साथ 22 फरवरी को 100 वर्ष पुराने पुल की टूटी रैलिंग, बांध दिए बांस, शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों ने टूटी हुई रैलिंग से बंधे हुए बांस हटाकर उसको दुरुस्त कर दिया है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के मुख्यमार्ग पर घोड़ापछाड़ का पुल स्थित है। जो कई साल पुराना बताया जाता है। इस पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूट गई थी। काफी शिकायतों के बाद कुछ रैलिंग को तो दुरुस्त कर दिया गया था। लेकिन कुछ रेलिंग टूटी हुई ही छोड़ दी गई थी। जिस पर विभाग ने दो बांस बांध दिये हैं जो राहगीरों की हंसी का पात्र बन रहे थे। जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना इस पुल पर से हजारों वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से होकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांची विधायक प्रभुराम चौधरी सहित कई वीआईपी होकर गुजरते हैं। लगभग सौ वर्षों से भी अधिक पुराने पुल पर से कोई भारी वाहन गुजरता है तो पुल पूरा कांपने लगता है। इस पुल पर से होकर भोपाल से विदिशा, सागर, बीना, उत्तर प्रदेश और विदिशा से भोपाल को जाने वाली यात्री बसें सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता। एमपीआरडीसी द्वारा पुल की समय समय पर मरम्मत करना चाहिए। वहीं समस्या का समाधान होने पर रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, खोहा सरपंच कालूराम मीणा, कैलाश गोस्वामी, आसिफ मंसूरी, हसन मंसूरी, राकेश मीणा, मयंक साह, साजिद खान ने IND28 न्यूज़ वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28