​-मूंग खरीदी और ई-टोकन प्रणाली के विरोध में भोपाल में डटे किसान, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट, देर रात खत्म हुआ किसानों का आंदोलन

​-रायसेन SP आशुतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, दिए कड़े निर्देश

​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल में जारी किसान आंदोलन की हलचल अब आसपास के इलाकों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। सलामतपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। एहतियात के तौर पर भोपाल-विदिशा मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज आरओबी पर पुलिस ने मजबूत बैरिकेडिंग कर दी है, ताकि किसी भी अनहोनी या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

एसपी आशुतोष गुप्ता का अचानक निरीक्षण--क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के लिए रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सलामतपुर का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज पर की गई बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरे का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यातायात सुचारू रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाए।​इस दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस अमला तैनात रहा, जिसमें श्यामराज सिंह सोमवंशी थाना प्रभारी, सलामतपुर, ​राम बिलोचन शर्मा थाना प्रभारी सांची, सुनील शर्मा चौकी प्रभारी दीवानगंज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

भोपाल में तीसरे दिन भी किसानों का जोरदार प्रदर्शन देर रात हुआ खत्म--गौरतलब है कि मूंग खरीदी और ई-टोकन प्रणाली में सुधार समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे दिन भी जारी है।किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। और किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें एम्प्री के पास वीर सावरकर सेतु पर रोक लिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बसों और बैरिकेड्स की चार परत वाली मजबूत बाड़बंदी की है। लेकिन देर रात किसानो की मांग पूरी होने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

 

 

 

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28