पुलिस लाइन के सरकारी आवास से इंडियन बैंक तक का सफर: शिवानी बनीं परिवीक्षाधीन अधिकारी
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि कु. शिवानी जालवान ने वर्ष 2025 में आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) पद पर प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की है। चयन उपरांत कु. शिवानी जालवान को इंडियन बैंक आवंटित हुआ है, जहाँ उनकी प्रशिक्षण अवधि मुंबई स्थित इंडियन बैंक ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न होगी।
कु. शिवानी जालवान ने पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में रहकर सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और अनुशासित सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।
शिवानी जालवान के पिता सतीश जालवान, पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर थाना देवनगर में पदस्थ हैं। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता किरण जालवान, पिता सतीश जालवान तथा भाई दीपेश जालवान को देते हुए कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें इस लक्ष्य तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने कु. शिवानी जालवान को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। क्षेत्रवासियों ने भी इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की है।

‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन