सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

ग्राम टिकोदा में चल रहे श्री शिव शक्ति महायज्ञ में छठवें दिन सोमवार को यज्ञाचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री ने बताया की श्री शिव शक्ति महायज्ञ का पुण्य फल मिलता है तत्काल। टिकोदा में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ के छठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यह शिव शक्ति महायज्ञ समस्त बघेल परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें यज्ञचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री ने बताया शिव शक्ति महायज्ञ का समापन चार जून मंगलबार को होगा। श्री राम जानकी मंदिर परिसर में यज्ञ कुंड में आचार्य हरीनारायण शास्त्री महाराज के संयोजन में आहुतियां दी जा रही है।उन्होंने कहा श्री शिव शक्ति महायज्ञ का फल तत्काल मिलता है। इसलिए साधकों की बीच इसकी मान्यता ज्यादा है। इस अवसर पर आसपास के ग्रामों से भक्त यज्ञ स्थल में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे है। यज्ञाचार्य ने कहा भगवान शिव सर्वव्यापी सर्वज्ञ और प्रेम के प्रतीक हैं। महायज्ञ से ना सिर्फ हिंदू धर्म की परंपरा को बल मिलता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है।महायज्ञ के सफल आयोजन में वे हरसंभव सहयोग करेंगे साथ ही उन्होंने इस पुनीत कार्य में प्रत्येक लोगों को यथासंभव सहयोग करने की अपील की। टिकोदा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने में बघेल परिवार के अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस यज्ञ के सफल बनाने में बघेल परिवार और समस्त टिकोदा ग्राम के ग्रामवासियों के विशेष सहयोग रहा है।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र