रैपिट एक्शन फोर्स की A107 बटालियन पहुंची सलामतपुर थाने, निकाला फ्लैग मार्च
-रायसेन जिले में 27 फरवरी तक करेगी अभ्यास
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बुधवार को रायसेन जिले के सलामतपुर थाने में रैपिट एक्शन फोर्स की आरएएफ ए107 बटालियन के जवान पहुंचे। और थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी सहित स्टाफ से परिजय प्राप्त किया। और भोपाल विदिशा हाइवे के मुख्यमार्गों के साथ ही बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज, सेमरा और अम्बाडी में भी फ्लैगमार्च निकाला। इस दौरान बल के कमान अधिकारी एस क्यू अख्तर जलाम उप कमांडेंट ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार रैपिड एक्सन फोर्स आरएएफ ए / 107 बटालियन कार्य बल द्वारा परिचय अभ्यास किया गया तथा स्थानीय पुलिस बल एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी एकत्रित की गई। एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान ए/107 द्रुत कार्य बल के कमान अधिकारी एस.क्यु.अख्तर जमाल, (उप कमाण्डेंट) ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रैपिड एक्शन फोर्स की ए/107 द्रुत कार्य बल की दो टीमें जगदीश प्रसाद बलाई (कमाण्डेंट)-107 बटालियन के आदेशानुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक जिला रायसेन के विभिन्न थानों में परिचय अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान ए/107 आर.ए.एफ. के विनय कुमार पाण्डेय, सहा०कमा० सहित दो टीमें जिला रायसेन के विभिन्न संवेदनशील तथा अति-सवेदनशील थानों में पहुँचकर फ्लैग मार्च करेगी, जिससे की लोगों के बीच में प्रशासन के प्रति भरोसा दृढ़ हो एवं इलाके में मौजूद बलवाइयों, दंगाइयों या असामाजिक तत्वों के बारे में सूची तैयार की जायेगी साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक जानकारी के साथ राजनैतिक दलों, समाज सेवी संगठनों व जीवन रक्षक संस्थानों की भी जानकारी एकत्रित की जायेगी। और सभी क्षेत्रों का मानचित्र तैयार किया जायेगा, जिसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की दंगा एवं आराजकता जैसी परिस्थिति उत्पन्न होने पर जिला पुलिस बल के साथ मिलकर आसमाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्यवाई किया जा सके। इस संबंध में एस.क्यु.अख्तर जमाल, उप कमाण्डेंट द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के साथ औपचारिक बैठक कर पूरे परिचय अभ्यास की रूप-रेखा तैयार की गई।
इस बल की भारत में 15 बटालियन है--इस बल की भारत में 15 बटालियनें है, जो विभिन्न संवेदनशील शहरों में स्थित है। इसके कार्य करने के प्राथमिक तथा द्वितीय टास्क होते है। 107 बटालियन का प्राथमिक टास्क में मध्यप्रदेश के सभी जिले आते है और यह बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक अभिन्न अंग है। जिसका नाम रैपिड एक्शन फोर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं, ए/ 107 बटालियन के प्लाटून के सदस्यों द्वारा राजनैतिक दलों समाज सेवी संगठनों व जीवन रक्षक संस्थानों की भी जानकारी प्राप्त की जायेगी। ए/107 बटालियन द्वारा सभी क्षेत्रों का मानचित्र भी बनाया जायेगा। जिसका उददेश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इस पर नियंत्रण के लिए नियत स्थल पर तत्काल पहुँने में सुविधा हो। रैपिड एक्शन फोर्स ग्रामीण क्षेत्रों का भी अध्ययन करेगा।

MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या