अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सांची नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांची रामलीला मैदान से हुई, जहां से स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ संचलन प्रारंभ किया। घोष की मधुर धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए लगभग 450 स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के सफल संचालन हेतु बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था में जुटे रहे। संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान सांची की सड़कों पर देशभक्ति और अनुशासन की मिसाल देखने को मिली।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28