सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। प्रधान संपादक IND28.COM

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 3 साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल साँची द्वारा नगर सलामतपुर में विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांची विधानसभा के प्रभारी दातारसिंह मीणा ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इस मौके पर साँची मंडल अध्यक्ष संदीप मीणा ,जिला मंत्री अमित जोशी,जिला सोशल मीडिया वरिर्रस रूपेश यादव ,मडंल महामंत्री संग्राम यादव, मंडल उपाध्यक्ष नीरज यादव,अजा उपाध्यक्ष बंटी मालवीय, लखन मीणा, संतोष पाल, प्रदीप शाक्या, कृष्णा शर्मा, सोनू सेन ,पारस लोधी, हर्ष यादव,अभि कुशवाह एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रधान संपादक IND28.COM