अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची जनपद के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती अपने नवाचारों के लिए लगातार पहचान बना रही है। स्वच्छता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से प्रभारी प्रधान अध्यापक मनोज बेदी के नेतृत्व में शनिवार को बालसभा के दौरान बैगलेस गतिविधि आयोजित की गई।इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने शाला परिसर में उपलब्ध फूल-पत्तियों का उपयोग करते हुए करीब 1200 वर्ग फीट क्षेत्र में राखियां तैयार कीं। गतिविधि में अतिथि शिक्षका नेहा अहिरवार की विशेष भूमिका रही। वहीं विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और भाईचारे की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28