-सलामतपुर कृषि उपज मंडी में 25 ट्रालियों में लगाए रेडियम

-किसान भाईयों को दी ट्रालियों में रेडियम लगाने की समझाईश

 अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र

सलामतपुर कृषि उपज मंडी में थाना पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे जिले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे ने भी किसान भाईयों को ट्रेक्टर-ट्रालियों से दुर्घनाओं में कमी लाने हेतु ट्रालियों में रेडियम लगाने की सलाह दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने कृषि उपज मंडी मैदान में धान विक्रय हेतु खड़ी ट्रालियों में रेडियम लगाया। लगभग 25 ट्रालियों में रेडियम लगाया गया।उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में किसान भाई ट्रेक्टर-ट्राली से अपनी उपज विक्रय हेतु कृ6Vषि उपज मण्डी ला रहे हैं जो कि उपमंडी मैदान में नीलामी हेतु खड़ी होती हैं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने किसान भाईयों से संवाद करते हुए कहा कि ट्रालियों और वाहन की आपस में होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकांश मामलों में रात में अंधेरे के समय ट्रालियों में पीछे से दोपहिया या चार पहिया वाहन टकराने संबंधी दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी दुर्घटनाओं में कई वार वाहन चालक को गंभीर चोट लगती है या मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी अधिकांश दुर्घटनाओं को हम छोटे से प्रयास से रोक सकते हैं और वह है ट्रालियों में पीछे की तरफ़UयUUUJ रेडियम लगाकर। हमारा यह प्रयास अनेक दुर्घटनाओं को रोक सकता है। उन्होंने किसान भाईयों से कहा कि कई जगह काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां वेण्डर द्वारा बेहद कम कीमत पर रेडियम उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान भाई अपनी ट्रालियों में रेडियम जरूर लगाएं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयों ने एक स्वर में अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने की बात कही। साथ ही अन्य किसान भाईयों को भी रेडियम लगाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। और थाना प्रभारी ने किसान भाईयों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की समझाइश देते हुए कहा कि गांव की सड़क से मुख्य मार्ग पर आते समय वाहन स्पीड धीमी रखनी चाहिए। इसके अलावा सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। इससे सिर में चोट नहीं लगती और गंभीर स्थिति भी नहीं बनती। 

घायल व्यक्ति को बचाने वाले को मिलती है नगद प्रोत्साहन राशि-थाने के एएसआई सुनील शर्मा द्वारा भी किसान भाईयों को अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने किसान भाईयों से कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर हम उसकी जान बचा सकते हैं। और कोई भी अशासकीय या शासकीय अस्पताल औपचारिकताओं के नाम पर या अन्य कारणों से इलाज की मनाही या इलाज में देरी नहीं कर सकती है। इसके अलावा घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दुर्घटना मामले में गवाह बनना भी बाध्यकारी नहीं है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28