अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

बुधवार को किसान जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार (रज्जू भैया) ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को किसानों की लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय रायसेन स्थित दशहरा मैदान से किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जागृति संगठन मध्य प्रदेश द्वारा ट्रैक्टर एवं वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। ट्रैक्टर वाहन रैली रायसेन कृषि उपज मंडी दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर रायसेन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचेगी किसानों की लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें प्रमुख मांगे हैं मकोडिया डैम जो प्रस्तावित था किस वजह से रुका यह जानकारी होना चाहिए मकोडिया डैम का निर्माण होना चाहिए जिससे रायसेन विदिशा सांची सलामतपुर सहित अन्य ग्रामों कस्वों में पेयजल की पूर्ति की जाए। वहीं देहगाव,खरबई, मेहगांव, नक्तरा रायसेन विदिशा क्षेत्र के 200 ग्रामों में फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।  मध्य प्रदेश सरकार के वादे के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं 2700 कुंडल धान 3100 खरीदा जाए। बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचने के लिए उच्च कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि सरकार की बादा खिलापी के विरोध में किसान जागृति संगठन 16 फरवरी दिन शुक्रवार को रायसेन दशहरा मैदान से ट्रैक्टर रेली निकलेगा यह ट्रैक्टर रैली प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा ।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM