सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार एवं स्वीप एक्टिविटी जिला नोडल एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वीप एक्टिविटी अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए  जिले में प्रतिदिन  विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं, इसी क्रम में आज सांची ब्लॉक के कस्बा सांचेत में संकुल प्राचार्य करण सिंह राठौरिया, जनशिक्षक रघुवीर भदौरिया, दीपक शाक्या के सहयोग एवं बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप, विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,पंचायत सचिव,आशा कार्यकर्ता,अन्य लोकसेवकों, ग्रामवासी एवं बच्चों की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत प्रांगण से नारे- स्लोगन लगाते हुए ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को 7 मई को बूथ पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देकर संकल्प शपथ कराई। रैली में प्रमुख रूप से ब्रजमोहन सेन, शीला तिर्की, अरुण मानकपुरी, हरि नारायण लोधी, गगन खत्री, राजेंद्र बघेल, प्रेमलता कोली, राजबाई सेन, रूपलता सक्सेना, लता पंथी, दुर्गा लखेरा, रानी खंगार, तुलसाबाई पंथी, मुन्नीबाई चिढार, योगेश रैकवार, संतोष पंथी, रजत पंथी एवं प्रकाश पंथी आदि लोकसेवकों सहित ग्रामवासी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र