अंबाडी गांव में हादसों की रोकथाम के लिए नाले पर लगाई जा रही लोहे की रेलिंग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत अंबाडी में अयोध्या धाम मंदिर के पास स्थित नाले पर अब लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है। पंचायत का यह कदम दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी अहम साबित होगा। जानकारी के अनुसार, नाले के किनारे से अक्सर लोग गुजरते थे और अंधेरे या बरसात के दिनों में फिसलने या गिरने की आशंका बनी रहती थी। कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके थे। इस समस्या को देखते हुए पंचायत ने सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग लगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा, नाले के पास सड़क पर कचरा फेंकने की आदत भी आम हो गई थी। रेलिंग लगने के बाद यह अव्यवस्था भी रुकेगी, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा