किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम के तहत सलामतपुर थाना प्रभारी ने ग्राम भरतीपुर में ग्रामीणों को किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शाहपुर पंचायत के ग्राम भरतीपुर में किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना सलामतपुर प्रभारी दिनेश रघुवंशी अपनी टीम के साथ ग्राम पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने उपस्थित महिलाओं, किशोरियों और ग्रामीणों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में बालिकाओं की शादी करना एक दंडनीय अपराध है। चाहे शादी लड़की के परिजन करवाएं या लड़की स्वयं सहमति दे, दोनों ही स्थितियों में यह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और बैंक से संबंधित जानकारी किसी को भी साझा न करें। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि भमानी, सरपंच मोहन किशोर सचिव सीताराम सहायक सचिव दिनेश एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां और पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव में जागरूकता और सुरक्षा के प्रति समझ बढ़ती है।
