सतीश मैथिल सांचेत्त रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

बुधवार को अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं समाज बंधुओ के विचार एवं सुझाव लेकर क्रियान्वयन की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया एवं आभार भोपाल जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने व्यक्त किया। इस विशेष बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित हुए।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM