अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शुक्रवार को सलामतपुर हाट बाजार में फलों के दामों में काफी उछाल देखा गया। महीने भर के अंदर ही फलों के दाम लगभग 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सेब 160 से 180 रुपए किलो बिक रहा है। अनार 160 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। सब्जी बाजार में इन दिनों फलों की आवक कम होने से दाम में बढ़ोतरी होने लगी है। जिससे ग्राहक बेहद परेशान है। वहीं फल और सब्ज़ी विक्रेता बता रहे हैं कि अभी और भी महंगा हो सकतें है फल। फलों के दाम में एकाएक उछाल से गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। फल खरीदना अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। हालाकिं गरीब की थाली में चटनी के रूप में रोजाना काम आने वाला हरा धनिया भी इन दिनों हाट बाजार में काफी सस्ता 40 रुपए प्रतिकिलो के दामों में बिक रहा है। वहीं सब्ज़ी मंडी व्यापारियों के मुताबिक सर्दी में बोई गई सब्ज़ियों की पैदावार बढ़ जाती है। इसी वजह से हरी सब्जियों की आवक अच्छी हो रही है। आवक अच्छी होने से इनके दाम कम हो रहे हैं। और नई फसल आने पर दाम और भी घटेंगे। लेकिन नई फसल आने में अभी कुछ समय और लगेगा।

दाम एक नजर में....सब्जी मंडी व्यापारियों के मुताबिक सेब 160 से 180 रुपए प्रति किलो, अनार 160 , केले 50 से 60 रुपये दर्जन, चीकू 80 रुपये किलो, पपीता 50 रुपये, चिमडी 50 रुपये, किन्नू 80 रुपए प्रति किलो के दाम में बिक रहे है।सब्जी मंडी के मॉडल रेट, फुटकर दाम सब्जी विक्रेताओं के बताए अनुसार हैं।

सर्दी बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम भी कम होते जा रहे हैं। बीते एक माह में सलामतपुर, दीवानगंज, बेरखेड़ी चौराहा, सांची सहित अन्य कस्बों में फलों के दाम में करीब 25 फीसदी का उछाल आया है। सेब की मांग बढ़ने से इनकी कीमत भी 180 रुपये किलो के साथ काफी ऊपर पहुंच गई है। अनार करीब 160 रुपए किलो में बिक रहा है। अन्य फल के दामों में भी तेजी देखी जा रही है। हालांकि केले के दाम भी करीब 40 से 50 रुपए चल रहे हैं। कस्बे के सब्जी मंडी के विक्रेता सोनू , नथन सिंह, गब्बर मेहरा का कहना है कि चूंकि सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों की पैदावार बढ़ जाती है। ऐसे में आवक बढ़ जाने से स्वभाविक रूप से सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं।हालांकि अभी फलों के दाम में और भी ज्यादा तेजी आने की आशंका है।

सब्जी मंडी से ठेले तक पहुंचते ही दोगुने हो जाते हैं दाम...सब्जी मंडी में बिक रहे विभिन्न फल थोक के मुकाबले फुटकर में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं। जब यह फल ठेलों से घर पहुंचते हैं तो रेट दोगुना हो जाते हैं। कस्बे के भोपाल विदिशा मुख्यमार्ग, बस स्टैंड, रातातलाई रोड, बेरखेड़ी चौराहा, चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, सलामतपुर हाट बाजार आदि क्षेत्रों में फल सबसे अधिक महगें हैं। वहीं मोहल्ले कॉलोनियों में ठेले पर फुटकर फल भी मंहगे बिकते हैं।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28