सांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 साल से फरार पशु क्रूरता व तस्करी के 2 आरोपी गिरफ्तार
-इंदौर से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, रायसेन न्यायालय में किया पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची थाना पुलिस ने तीन साल पुराने पशु क्रूरता और पशु तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2022 को सांची पुलिस को सूचना मिली थी कि विदिशा की ओर से आकर भोपाल की दिशा में जाने वाला एक आईशर ट्रक बिना ड्राइवर के सड़क किनारे खड़ा है, जिसमें से पशुओं की आवाजें आ रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें 14 नग गोवंश बेतहाशा क्रूरता पूर्वक एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर रस्सियों से बंधे मिले। ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पशुओं को छुड़ाकर हलाली डैम गौशाला भेजा और ट्रक को ज़ब्त कर मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने गाड़ी मालिक तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि ट्रक मालिक शकील ने उक्त वाहन को लिखापढ़ी के माध्यम से अशोक प्रजापति पिता चतुर्भुज प्रजापति निवासी इंदौर और ओमप्रकाश पिता विनायक राव मराठा निवासी इंदौर को बेचा था। निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर गुरुवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी, एएसआई चंद्रपाल, एएसआई कमल ठाकुर, हेड कांस्टेबल सुनील लोधी, कांस्टेबल मिथुन एवं कांस्टेबल हिम्मत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा