गीदगढ़ में 3 करोड़ 43 लाख रुपए लागत से बनी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, 8 महीने में ही गड्ढों में तब्दील
-2 किलोमीटर लंबी 3 साल की गारंटी वाली सड़क 8 महीने में बनी दलदल
-पीली मिट्टी डालकर बनाया गया था रोड, जगह जगह हुए गहरे गड्ढे, ग्रामीण परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम गीदगढ़ में 3 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। तीन साल की गारंटी वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी यह सड़क महज 8 महीने में ही पूरी तरह जर्जर हो गई है। हालत यह है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे दोपहिया तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क आरईएस विभाग रायसेन द्वारा बनवाई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए पीली मिट्टी का उपयोग किया गया और ऊपर से केवल डामर डाल दिया गया, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी टूट गई। सड़क पर जलभराव की समस्या भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने से एक किसान के घर में पानी घुस गया, जिससे उसके बाड़े में सूख रही धान की फसल खराब हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने कई बार ठेकेदार से मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। आजादी के बाद सड़क बनने की खुशी थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि एक साल भी नहीं टिक पाई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे अच्छा रास्ता तो पहले ही था। अब ग्रामीण प्रशासन से जांच और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।
इनका कहना है।
3 करोड़ 43 लाख रुपए लागत की सड़क जो 3 साल की गारंटी के तहत बनी थी। 8 महीने में ही दलदल बन गई। इसमें ठेकेदार और विभाग द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। रास्ते बहुत संकरा है। अगर एक वाहन ही यहां फंस जाता है तो लंबी लाइने लग जाती हैं।
जीवन सिंह, स्थानीय ग्रामीण।
गीदगढ़ गांव से गीदगढ़ टोला तक बनाया गया मार्ग कीचड़ गड्ढों में तब्दील हो गया है। यहां पर भरा हुआ पानी घरों में घुस रहा है। पानी से मेरे घर मे रखी धान खराब हो गई है। ठेकेदार को फोन करो तो रोज़ आने का बोलता है लेकिन आता नही है।
कदीर भाई, स्थानीय किसान।
2 किलोमीटर लंबे रोड में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है। यहां पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। कई बार शिकायत के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। इसकी जांच भी होना चाहिए।
अमर सिंह धाकड़, स्थानीय ग्रामीण।
गीदगढ़ टोला तक डला मार्ग पहली बारिश में ही खराब हो गया था। रोड में नीचे पीली मिट्टी डालकर ऊपर से डामर कर दिया गया था। जिसकी वजह से रोड में जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। और उन गड्ढों में पानी भर गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से कार्रवाई की मांग की गई है।
मंगल सिंह धाकड़, स्थानीय ग्रामीण।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”