जमुनिया गांव में नाली चोक होने से सड़क पर फैला गंदा पानी, सड़क बनी तालाब ग्रामीणों में आक्रोश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमुनिया में नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे गांव में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर लगातार जमा हो रहे पानी के कारण सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। हालात यह हैं कि कई घरों के सामने पानी भर गया है और कुछ घरों में भी गंदा पानी प्रवेश करने लगा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
विकास के दावों की खुल रही है पोल--जमुनिया में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव की मुख्य नाली लंबे समय से चोक (जाम) पड़ी है, जिसके कारण नाली का बदबूदार और गंदा पानी पूरी तरह से मुख्य सड़क पर फैल गया है। हालत यह हो चुकी है कि सड़क ने अब एक तालाब का रूप ले लिया है। इस अव्यवस्था के चलते स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। सड़क पर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। साथ ही, भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में घरों के सामने ठहरे हुए इस दूषित पानी से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विकराल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जनपद स्तर के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। लेकिन, बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई करवाकर सड़क को इस गंदगी से मुक्त नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
इनका कहना है।
नाली चोक होने से गंदा पानी मेरे घर तक में पहुंच रहा है। जिसकी वजह से काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कई बार समस्या को लेकर शिकायतें की है। पर अभी तक कोई समाधान नही हुआ।
सुमेर सिंह, स्थानीय रहवासी।
गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। जिससे तालाब जैसे नज़ारे यहां पर देखने को मिलते हैं। आवागमन में भी बहुत दिक्कत होती है। गंदे पानी के छीटे हमारे ऊपर आ जाते हैं। और वाहन निकलने पर घरों की दीवार भी गंदी हो रही है।
आशीष लोधी, स्थानीय रहवासी।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश