प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सलामतपुर में मंदिर की सफाई कर ली स्वच्छता की शपथ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सलामतपुर कस्बे में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान कस्बे में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को नगर सलामतपुर मंडल मुख्यालय पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रसिद्ध एवं सिद्ध मन्दिर श्री द्वारकाधीश मन्दिर पर साफ सफाई की और स्वच्छता की शपथ ली गई। इसी कार्यकर्म में मोदी के जन्मदिन पर मिठाई वितरण कर जन्मदिन को पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में मंडल अध्यक्ष भाई रीतेश अग्रवाल, सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री हरीश मालवीया, मंडल मंत्री संजीव यादव और भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28
