अंबाडी में नाले की सफाई, जल सप्लाई पाइपलाइन के पास से हटाई गंदगी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंबाडी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अयोध्या धाम मंदिर के पास जनसहयोग से नाले की सफाई कराई गई। यह कार्य गजेंद्र चौकसे के सहयोग से किया गया। बताया गया कि नाले के समीप से पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन गुजर रही है। गंदगी और जल प्रदूषण की आशंका को देखते हुए नाले की सफाई आवश्यक मानी गई, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।सफाई कार्य के दौरान सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार, सहायक सचिव पंकज बेदी सहित ग्राम के अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता का संदेश भी दिया।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग