​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

समाज सेवा के प्रति समर्पण, निष्ठा और सकारात्मक सक्रिय योगदान को देखते हुए सलामतपुर निवासी सचिन कुमार साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 'मध्य प्रदेश तैलिका साहू सभा' के राजनीतिक प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति मध्य प्रदेश तैलिका साहू सभा (भोपाल) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (क्रमांक MPTSS/BPL: 2025-26/476) के तहत की गई है। संगठन के राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताराचंद साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की स्वीकृति के क्रम में यह मनोनयन किया गया है।संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार साहू 'अकेला' ने सचिन कुमार साहू की नियुक्ति पत्र जारी करते हुए यह उम्मीद जताई है कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा सामाजिक विकास कार्यों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।​सचिन कुमार साहू के जिला अध्यक्ष बनने पर सलामतपुर सहित पूरे रायसेन जिले के साहू समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है। समाज के वरिष्ठों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि उनका कुशल नेतृत्व समाज की प्रगति में नए आयाम स्थापित करेगा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28