सलामतपुर पुलिस की अनोखी पहल: नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने दिया साइबर अपराधों से बचाव का संदेश
-'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत ब्राइट फ्यूचर स्कूल में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम जनता को जागरूक करने के लिए रायसेन पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में पूरे जिले में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सलामतपुर कस्बे के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
अभिनय के जरिए सिखाए सुरक्षा के गुर---कार्यक्रम के दौरान ब्राइट फ्यूचर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहद प्रभावशाली और जीवंत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से डिजिटल दुनिया में होने वाली धोखाधड़ी, जैसे, फर्जी लिंक पर क्लिक करना, लॉटरी के झांसे में आना, ओटीपी (OTP) शेयर करना और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों को बखूबी दर्शाया। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि हमारी एक छोटी सी लापरवाही बड़े वित्तीय या मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
पुलिस टीम और स्कूल स्टाफ की रही मौजूदगी--इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पुलिस और स्कूल प्रशासन की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर उपस्थित सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह और चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षित ब्राउजिंग के व्यावहारिक टिप्स भी दिए। इस दौरान आरक्षक रोहित गोस्वामी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल के संचालक मिर्ज़ा हसीब बेग, स्कूल का समस्त शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल और बच्चों के इस संदेशपरक नाटक को स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश