सलामतपुर थाना प्रभारी ने सेमरी टोला गांव में आयोजित की साईबर अपराध से बचाव की पाठशाला
-साइबर जागरूकता में बोले थाना प्रभारी डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी प्रक्रिया का कानून में नही है कोई प्रावधान
-साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्टिंग सहित फर्जी ओटीपी से बचने बताए उपाय
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शनिवार को सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने थाना क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणजन, महिलाओं और बालिकाओं को साईबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। इस साईबर पाठशाला को लेकर सलामतपुर थाना प्रभारी द्वारा सेमरी टोला गांव में साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय के बारे में और डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी ओटीपी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एवं साइबर फ्रॉड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने के लिए भी बताया गया। वहीं उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। और बताया कि साइबर क्राइम के विभिन्न रूप, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और सोशल मीडिया से संबंधित खतरे, किस तरह युवाओं को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण, बच्चों, बड़ों, महिलाओं सहित किसानों को सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और साइबर सुरक्षा के बुनियादी उपाय अपनाने की सलाह दी। ओर महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी भी दी। और पम्पलेट भी बांटे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय रहवासियों और किसानों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सभी को साइबर खतरों से सुरक्षित रहने में मदद करेंगे और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साईबर जागरूकता के चलते साईबर अपराधों की जानकारी देने का उद्देश्य सभी को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता लाना था। कार्यक्रम में थाने की महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत भी मौजूद रहीं।

