अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं जिला प्रशासन रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम के अंतर्गत दो दिवसीय ब्लॉक प्रोसेस लेब प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को सांची जनपद पंचायत सभागार में समापन हो गया। यह कार्यशाला गुरुवार से शुरू हुई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सरकारी सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिसमें जनजातीय गांवों में समुदाय संचालित विकास सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय मार्गदर्शन समन्वय और निगरानी प्रदान करके विजन निर्माण के मार्गदर्शन, पर्यवेक्षक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यशाला में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर के तौर पर सीबीएमओ सांची डॉ रवि राठौर, वन परिक्षेत्र अधिकारी रविकांत अमृते, मंडल संयोजक राजेश मकवाने, वरुण तुपारे उपयंत्री लोकयंत्रिकी विभाग, स्वास्तिक गोस्वामी एडीईओ पंचायत विभाग दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान प्रशासनिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता, जिम्मेदार शासन व्यवस्था और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष चर्चा की गई ।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28