-कई बार शिकायत के बाद भी पीएचई के ज़िम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

रायसेन जिले के सांची ब्लॉक क्षेत्र के गीदगढ़ टोला में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में सरकारी हैंडपंप गंदा पानी उगल रहा है। गंदा पानी पीने से आए दिन बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां शासकीय स्कूल में हेंडपंप लगा हुआ है। यह काफी दिनों से गंदा पानी दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा है साथ ही उसमें बदबू भी आती है। जिसे पीकर बच्चे बीमार भी पढ़ते रहते हैं। मगर इस और पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं हकीकत जानते हुए भी स्कूल में बच्चों को पानी पीने के लिए कोई दूसरी व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिससे बच्चे मजबूरी में इसी हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायतों पर सुनवाई नही होने से ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे से मदद की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि इन ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक होता है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM