रातातलाई टोला की महिलाएं सड़क और पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, गांव तक नहीं पहुंच पाती जननी एक्सप्रेस
-महिलाएं बोली अगर शीघ्र ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो करेंगे आंदोलन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासन-प्रशासन भले ही गांव-गांव तक सड़कें और हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। रायसेन जिले के सांची जनपद के धनियाखेड़ी पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम रातातलाई टोला की महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में मंगलवार को रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। बंजारा समाज की इन महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। सड़क न होने के कारण गांव में जननी एक्सप्रेस जैसी आवश्यक एंबुलेंस सेवाएं भी नहीं पहुंच पातीं, जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश के मौसम में कीचड़ और दलदल के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है। गांव में पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है। ग्रामीणों को 3 से 4 किलोमीटर दूर चलकर पानी लाना पड़ता है। गांव में जो हैंडपंप हैं, उनमें से अधिकांश से लाल रंग का अशुद्ध पानी निकलता है, जो पीने योग्य नहीं है। इस भीषण गर्मी में यह स्थिति ग्रामीणों के लिए और भी कष्टदायक हो गई है।महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी। ग्रामीणों की इस पीड़ा ने एक बार फिर सरकारी दावों की सच्चाई को उजागर कर दिया है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर