अंबाडी सड़क निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी: मुरम से चौक हुई नालियां, बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसा
-अंबाडी में पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से सड़क पर बना जलभराव का संकट, ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत ने जेसीबी से शुरू कराई सफाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंबाडी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली और लापरवाही का खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में हाल ही में कराए गए सड़क निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान न रखे जाने के कारण गुरुवार को हुई बारिश में पूरा इलाका जलमग्न हो गया। सड़क पर भरा पानी नालियों के रास्ते बहने के बजाय दुकानों और रिहाइशी मकानों में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मुरम भराव से जाम हुईं नालियां--प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अंबाडी में कुछ दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 20 से 25 फीट सड़क पर आरसीसी (रोड) का निर्माण कार्य कराया गया था। सड़क की ऊंचाई बढ़ने के बाद बुधवार को विभाग द्वारा सड़क के दोनों किनारों को समतल करने के लिए मुरम डालने का काम किया गया। ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते डाली गई मुरम सीधे सड़क किनारे बनी नालियों में समा गई, जिससे नालियां पूरी तरह चौक हो गईं।
गुरुवार की बारिश ने खोली पोल---गुरुवार को क्षेत्र में जैसे ही तेज बारिश हुई, जल निकासी का मार्ग बंद होने के कारण पानी सड़क पर जमा होने लगा। देखते ही देखते सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। पानी का स्तर बढ़ते ही बारिश का गंदा पानी आसपास की दुकानों और लोगों के घरों में दाखिल हो गया। इससे दुकानदारों का कीमती सामान भीगकर खराब हो गया और गृहस्थी के सामान को बचाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।पंचायत ने जेसीबी लगाकर कराया जल निकास सड़क पर जलभराव और घरों में पानी घुसने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचकर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत जेसीबी मशीन बुलवाई। जेसीबी की मदद से नालियों में फंसी मुरम और मलबे को हटाकर पानी की निकासी का काम शुरू कराया गया, तब जाकर स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हो सकी।
ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग--घटना के बाद से अंबाडी के ग्रामीणों और व्यापारियों में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ गहरा असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने प्रशासन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ दोनों तरफ पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का क्या कहना है।
ठेकेदार की जल्दबाजी और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की वैज्ञानिक व्यवस्था होना अनिवार्य था। नालियों में मुरम भर जाने से दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ है। विभाग को तुरंत स्थायी नाला निर्माण कराना चाहिए।
नसीम अली, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्थानीय रहवासी।
बारिश का पानी सीधे दुकानों और घरों में घुसने से हमें भारी परेशानी उठानी पड़ी। अगर समय रहते नालियों को साफ नहीं किया गया और पक्की जल निकासी नहीं बनाई गई, तो आगे होने वाली बारिश में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
महेश साहू, स्थानीय रहवासी।






























मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें