सहकारी समिति सांची एवं सलामतपुर में इफको-एमसी के कृषि रसायनों के विक्रय का शुभारंभ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कार्यक्रम का आयोजन बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति, सांची एवं सलामतपुर, जिला रायसेन में किया गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह राजपूत द्वारा की गई। मुख्य अतिथि पूनम बट्टी (प्रशासनिक अधिकारी) विशेष अतिथि: ईमरान जाफरी शाखा प्रबंधक सांची, विजय कुमार द्विवेदी रीजनल बिजनेस मैनेजर, इफको-एमसी, ओम प्रकाश मेवाड़ा टेरिटरी मैनेजर, इफको-एमसी, दीपक चंद्रवंशी एम.डी.ए., नरेश राजपूत समिति प्रबंधक, सांची, कुंवर सिंह दाँगी समिति प्रबंधक, सलामतपुर, समिति का समस्त स्टाफ एवं लगभग 200 प्रगतिशील किसान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इफको-एमसी, भोपाल से पधारे विजय कुमार द्विवेदी ने कृषि रसायनों की जानकारी देते हुए संस्था इफको-एमसी के तीन मूलभूत सिद्धांत — "सही दवा - सही दाम एवं किसान सुरक्षा बीमा योजना" — के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने समिति को कृषि रसायनों का व्यवसाय प्रारंभ करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा किसानों को इसका अधिकतम लाभ कैसे मिले, इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के उपरांत सलामतपुर समिति के प्रबंधक कुंवर सिंह दाँगी ने सभी किसानों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए सुझाव देते रहने का अनुरोध किया।
